खेल की खबरें | सफेद गेंद के क्रिकेट में स्विंग और सीम मिलना रोमांचक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में छह विकेट लेने के बाद कहा कि पहली गेंद से स्विंग मिलने से उनका काम आसान हो गया ।

लंदन, 12 जुलाई भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में छह विकेट लेने के बाद कहा कि पहली गेंद से स्विंग मिलने से उनका काम आसान हो गया ।

सफेद गेंद के क्रिकेट में स्विंग मिलना आसान नहीं है लेकिन इंग्लैंड में तीनों टी20 के बाद वनडे में भी तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल रही है ।

बुमराह ने कहा ,‘‘ सफेद गेंद के क्रिकेट में स्विंग और सीम मिलना रोमांचक है क्योंकि आम तौर पर जैसी पिचें मिलती हैं, उन पर रक्षात्मक खेलना होता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पहली गेंद पर ही मुझे स्विंग मिल रही थी और मैने उसे भुनाने की कोशिश की । जब गेंद से मदद मिल रही हो तो ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ते । विकेट सपाट होने पर असल परीक्षा होती है ।’’

इंग्लैंड को 110 रन पर समेटने के बाद भारत ने 18 . 4 ओवर में कोई विकेट गंवाये बिना लक्ष्य हासिल कर लिया ।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा ,‘‘ शिखर और मैं एक दूसरे को बखूबी समझते हैं । वह लंबे समय से वनडे क्रिकेट खेल रहा है और इन हालात में हमारे लिये अच्छा प्रदर्शन करता आया है ।’’

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा ,‘‘ भारतीय गेंदबाजों ने हालात को बखूबी भुनाया । उन्होंने पावरप्ले में बहुत अच्छी गेंदबाजी की । जसप्रीत ने खास तौर पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\