देश की खबरें | डाइमंड लीग में टेनटोग्लू के खिलाफ उतरने को लेकर उत्साहित था: एम श्रीशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के लंबी कूद के शीर्ष खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने मंगलवार को कहा कि उन्हें वीजा संबंधित मुद्दों के कारण आगामी डाइमंड लीग से हटने का मलाल है क्योंकि वह स्टॉकहोम में ओलंपिक चैंपियन मिलटियाडिस टेनटोग्लू के खिलाफ उतरने को लेकर बेहद उत्साहित थे।

नयी दिल्ली, 28 जून भारत के लंबी कूद के शीर्ष खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने मंगलवार को कहा कि उन्हें वीजा संबंधित मुद्दों के कारण आगामी डाइमंड लीग से हटने का मलाल है क्योंकि वह स्टॉकहोम में ओलंपिक चैंपियन मिलटियाडिस टेनटोग्लू के खिलाफ उतरने को लेकर बेहद उत्साहित थे।

श्रीशंकर को 30 जून से स्वीडन में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से हटने को बाध्य होना पड़ा क्योंकि अगले महीने ओरेगन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप का वीजा तैयार करने के लिए उनका पासपोर्ट नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में है।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक श्रीशंकर ने कहा कि डाइमंड लीग में हिस्सा लेने से वह विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी तैयारी को बेहतर कर पाते लेकिन वहां नहीं खेलने से जरूरी नहीं कि उन पर असर पड़े क्योंकि उनकी पहली प्राथमिकता विश्व चैंपियनशिप है।

श्रीशंकर ने वीडियो बातचीत के दौरान कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, वीजा से जुड़ी स्थिति के कारण मुझे स्टॉकहोम में आगामी डाइमंड लीग से हटना पड़ा। मैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को लेकर काफी उत्साहित था विशेषकर मौजूदा ओलंपिक चैंपियन मिलटियाडिस टेनटोग्लू के खिलाफ उतरने को लेकर।’’

श्रीशंकर और टेनटोग्लू दोनों ने इस साल 8.36 मीटर की दूरी तय की है।

उन्होंने कहा, ‘‘डाइमंड लीग में हिस्सा लेने से निश्चित तौर पर मैं जुलाई में विश्व चैंपियनशिप से पहले बेहतर स्थिति में होता। दूसरी तरफ अब मुझे विश्व चैंपियनशिप की तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा जो हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता रही है और राष्ट्रमंडल खेल भी है।’’

केरल के इस 23 वर्षीय एथलीट ने इस महीने यूनान में वेनीजेलिया-चेनिया 2022 एथलेटिक्स मीट में 7.95 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि अब उनका ध्यान अपने निजी रिकॉर्ड को बेहतर करने और विश्व चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है।

श्रीशंकर ने कहा, ‘‘डाइमंड लीग से हटने के बावजूद मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और मुझे विश्व चैंपियनशिप के दौरान अपने निजी रिकॉर्ड को बेहतर करने का पूरा भरोसा है। इस प्रतियोगिता में कई शीर्ष एथलीट हिस्सा लेंगे लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हूं।’’

विश्व चैंपियनशिप के 18वें सत्र का आयोजन 15 से 24 जुलाई तक होगा।

श्रीशंकर ने बताया कि ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने उन्हें सिखाया है कि कैसे कड़ी मेहनत खिलाड़ी को निखारती है।

श्रीशंकर ने कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि मेरा हालिया प्रदर्शन मुझे भविष्य में एक बेहतर एथलीट बनाएग लेकिन यह नीरज चोपड़ा की अथक मेहनत है जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। वह हर टूर्नामेंट में छाप छोड़ता है और कभी भी दबाव में नहीं झुकता है। स्वर्ण पदक जीतने की उसकी उपलब्धि का मेरे सहित भारतीय एथलीटों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक खेलों में मेरे प्रदर्शन के बाद मेरे आत्मविश्वास का स्तर अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया था लेकिन यह नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि थी जिसने मुझे यह महसूस करने में मदद की कि मैं भी इसी तरह अपने देश को गौरवांवित कर सकता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट