देश की खबरें | आबकारी नीति मामला : आप नेता संजय सिंह की याचिका पर उच्च न्यायालय आज करेगा सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की, उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय आज सुनवाई करेगा।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की, उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय आज सुनवाई करेगा।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के वकील ने मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ के समक्ष मामले पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया।

सिंह के वकील ने कहा कि गिरफ्तारी के उचित आधार उन्हें नहीं बताए गए हैं। इस पर अदालत ने कहा, ‘‘ठीक है।’’

निचली अदालत ने 10 अक्टूबर को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार सिंह की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

ईडी का मामला केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी से उपजा है।

सीबीआई और ईडी के अनुसार, दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 को यह नीति लागू की थी लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 के अंत में इसे समाप्त कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू