आबकारी विभाग ने शराब की बोतलों पर नकली बारकोड लगाने के लिए दुकान पर छापा मारा

आबकारी निरीक्षक सत्यव्रत भार्गव की शिकायत के आधार पर, दिल्ली पुलिस ने दुकान के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जमात

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब की बोतलों पर बारकोडिंग में कथित अनियमितता के मामले को लेकर पीतमपुरा में शराब की एक निजी दुकान पर छापा मारा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आबकारी निरीक्षक सत्यव्रत भार्गव की शिकायत के आधार पर, दिल्ली पुलिस ने दुकान के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी के अनुसार, आबकारी विभाग ने 14, 15 और 17 मई को पीतमपुरा के डीडीए बाजार में एक निजी शराब की दुकान पर छापा मारा।

तलाशी में यह पाया गया कि व्हिस्की की बोतल की 12 पेटियों पर नकली बारकोड चिपकाया गया था।

प्राथमिकी के अनुसार, ‘‘सभी 12 पेटियों को जब्त कर लिया गया और मौर्य एन्क्लेव थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33 के तहत एक मामला दर्ज किया गया।’’

स्टोर के प्रबंधक को पकड़ लिया गया है।

दिल्ली सरकार ने चार मई को लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत में करीब 160 शराब की दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास