देश की खबरें | आबकारी मामला: अदालत ने आप सांसद संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का मंगलवार को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुरक्षा समस्या पैदा करता है।

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का मंगलवार को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुरक्षा समस्या पैदा करता है।

सिंह के अदालत कक्ष में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं से बात करने के बाद, विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने यह टिप्पणी की।

न्यायाधीश ने उन्हें (सिंह को) अदालत में पेश किये जाने के दौरान उनसे सवाल नहीं पूछने का मीडिया कर्मियों को निर्देश दिया।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह भी सुरक्षा समस्या पैदा करता है।’’

सिंह ने पेशी से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया, ‘‘हमारे साथ ईमानदार लोग हैं, जबकि बेईमान लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं।’’

उनकी हिरासत बढ़ाने का अनुरोध करते हुए दायर की गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अर्जी पर दलीलें पेश किया जाना अभी जारी है।

सिंह को 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े धन शोधन की अपनी जांच के सिलसिले में ईडी ने चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू