देश की खबरें | टिहरी, डोईवाला छोड़कर भाजपा ने बची नौ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को टिहरी और डोइवाला सीटें छोड़कर शेष बची नौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

देहरादून, 26 जनवरी उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को टिहरी और डोइवाला सीटें छोड़कर शेष बची नौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

भाजपा द्वारा जारी प्रत्याशियों की इस दूसरी सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी की यमकेश्वर से विधायक पुत्री ऋतु खंडूरी का है जिन्हें कोटद्वार सीट से चुनावी समर में उतारा गया है। इससे पहले जारी 59 उम्मीदवारों की पहली सूची में यमकेश्वर से खंडूरी का टिकट काट दिया गया था।

दूसरी सूची में भी भाजपा ने दो विधायकों के टिकट काटे हैं। झबरेडा से विधायक देशराज कर्णवाल की जगह बुधवार को भाजपा में शामिल हुए राजपाल सिंह को टिकट दिया गया है जबकि रूद्रपुर से मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल की बजाय शिव अरोड़ा को मैदान में उतारा गया है।

अब तक भाजपा ने प्रदेश की 70 में से 68 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

शेष बची दो सीटों में से एक डोइवाला है जहां पिछले चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की थी। टिहरी दूसरी सीट है जहां पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\