देश की खबरें | पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सपा नेता की गला रेत कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), पांच जनवरी बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज (35) चुनाव प्रचार कर अपने घर लौट रहे थे। तभी घर के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने तेज हथियार से उनका गला रेत दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में समर्थकों और सपा नेताओं की भीड़ जुट गई। देवी पाटन मंडल के आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूर्व मंत्री एस. पी. यादव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

बताया जाता है कि फिरोज तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार थे। घटना के विरोध में तुलसीपुर के व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें और कारोबार आज बंद रखने का ऐलान किया है।

पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने बुधवार को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चार टीमें बनाई गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड