देश की खबरें | मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की मिजोरम इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालथनहवला ने कहा कि वह जल्दी ही राजनीति से संन्यास लेंगे और पार्टी का नेतृत्व अधिक युवा और ऊर्जावान नेता को सौंपेंगे।
आइजोल, 14 नवंबर कांग्रेस की मिजोरम इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालथनहवला ने कहा कि वह जल्दी ही राजनीति से संन्यास लेंगे और पार्टी का नेतृत्व अधिक युवा और ऊर्जावान नेता को सौंपेंगे।
कांग्रेस के 83 वर्षीय दिग्गज नेता ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2023 में होने वाला अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में एक सार्वजनिक भाषण में, कांग्रेस नेता ने अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के अपने इरादे का भी संकेत दिया था।
प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके ललथनहवला ने कहा कि वह युवा नेताओं के लिए जगह बनाना चाहते हैं, जो अधिक सक्षम और ऊर्जावान हैं और इसलिये वह केवल मौजूदा कार्यकाल (2019-2022) के लिए कांग्रेस का नेतृत्व संभालेंगे ।
ललथनहवला ने 1984 से 2018 के बीच पांच बार मुख्यमंत्री का पद संभाला ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)