देश की खबरें | सब कुछ नियत्रंण में है और राज्यसभा चुनाव में पार्टी के तीनों उम्मीदवारों की जीत होगी : डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में कांग्रेस के तीन विधायकों द्वारा नाराजगी जताए जाने के एक दिन बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को कहा कि ‘सब कुछ नियंत्रण में है और पार्टी के तीनों उम्मीदवार 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।’

जयपुर, चार जून जयपुर में कांग्रेस के तीन विधायकों द्वारा नाराजगी जताए जाने के एक दिन बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को कहा कि ‘सब कुछ नियंत्रण में है और पार्टी के तीनों उम्मीदवार 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।’

डोटासरा दो मंत्रियों लाल चंद कटारिया और राजेन्द्र सिंह यादव तथा तीन अन्य विधायकों के साथ आज चार्टर्ड विमान से उदयपुर पहुंचे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज उदयपुर जाने वाले थे, लेकिन उनका दौरा टल गया है। गौरतलब है कि 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त) से बचने के लिए राज्य के कांग्रेस और निर्दलीय विधायक वहां एक होटल में ठहरे हुए हैं।

डबोक हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में डोटासरा ने कहा, ‘‘सब नियंत्रण में है... हम राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।’’

कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों (मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी), भाजपा के एक उम्मीदवार (घनश्याम तिवारी) और भाजपा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार (सुभाष चंद्रा) ने चुनाव के लिये नामांकन दाखिल किया है।

इस बीच कांग्रेस का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला को बेचैनी की शिकायत के बाद उदयपुर के होटल से एमबी सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

पार्टी सूत्रों का दावा है कि 13 में से 11 निर्दलीय विधायक और कांग्रेस के कई विधायक उदयपुर की होटल में हैं। वहीं, कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के छह विधायकों में से एक विधायक उदयपुर में हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को तीन विधायकों... सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढा, एससी आयोग के अध्यक्ष और विधायक खिलाडी बैरवा, विधायक गिर्राल सिंह मलिंगा... ने जयपुर में यह कहते हुए राज्य नेतृत्व के प्रति नाराजगी जतायी थी कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ है।

गुढा उन छह विधायकों में से एक हैं जिन्होंने 2018 में विधानसभा चुनाव बसपा उम्मीदवार के रूप में जीता था और 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि छह विधायकों को पार्टी में वह सम्मान नहीं मिला जिसके वो हकदार हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर घूमने के लिये अच्छा शहर है लेकिन बंद (एक होटल में) होने के लिये नहीं।

गुढ़ा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कुछ वादे किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में जो वादे किए जाएं वह पूरे होने चाहिए। अजय माकन हमारे प्रभारी मंत्री हैं उन्होंने मुझसे कुछ वादे किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पांचवें पायदान पर पहुंची गुजरात टाइटंस, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Scorecard: हाईवोल्टेज मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KL Rahul IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी