खेल की खबरें | सभी हमारी टीम को हराना चाहते हैं: कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ उनका रिश्ता आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित है जिससे उन्हें ऐसी टीम तैयार करने में मदद मिली जिसे सभी हराना चाहते हैं।

लंदन, दो सितंबर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ उनका रिश्ता आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित है जिससे उन्हें ऐसी टीम तैयार करने में मदद मिली जिसे सभी हराना चाहते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से ओवल में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कोहली और टीम के उनके साथियों की मौजूदगी में यहां ताज होटल में सदस्यों के लिए नए एक्सक्लूसिव क्लब ‘द चैंबर्स’ का उद्घाटन किया गया।

कोहली ने कहा, ‘‘हमारा काम का रिश्ता और मैदान के बाहर भी, आपसी सम्मान और विश्वास पर बना है, एक समान विजन जो हम साझा करते हैं, जिसका एक ही लक्ष्य है, भारतीय क्रिकेट को हमें जैसा मिला उससे ऊंची और बेहतर जगह पर ले जाना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमेशा यही हमारा लक्ष्य था और मुझे लगता है कि पूरी टीम के शानदार खेल से, हमारे पास जो प्रतिभा थी उसकी बदौलत हम इसे हासिल करने में सफल रहे हैं।’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हम एक ऐसी टीम के रूप में खड़े हैं जिसे दुनिया भर में हर जगह टीमें हराना चाहती है और यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है।’’

इसी दौरान विशेष ‘रोंदेवू सीरीज’ का ब्रिटेन में विमोचन किया गया जो लेखक के रूप में ‘स्टारगेजिंग: द प्लेयर्स इन माइ लाइफ’ के साथ शास्त्री का पदार्पण है।

कोहली ने कहा, ‘‘यह उनकी पहली किताब है और उम्मीद करती हूं कि वह कुछ और लिखेंगे क्योंकि उनके पास साझा करने के लिए काफी कुछ है।’’

नई किताब को लेकर बातचीत के बीच जब शास्त्री से 1-1 से बराबर चल रही मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अंतिम दो मैच रोमांचक होंगे।

शास्त्री ने कहा, ‘‘जब आपकी और कप्तान की राय समान होती है तो चीजें काफी आसान हो जाती हैं और हमारे अधिकांश खिलाड़ियों की राय समान होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा विचार खेल को आगे बढ़ाना और जीतना है। हम संख्या बढ़ाने यहां नहीं आए हैं, हम यहां सकारात्मक क्रिकेट खेलने और जीतने आए हैं।’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘यह रोमांचक श्रृंखला रही है, इसे ऐसा ही होना चाहिए और मुझे लगता है कि अगले कुछ हफ्तों में यह और अधिक रोमांचक होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी