प्रत्येक तीसरा अनौपचारिक श्रमिक ई-श्रम पर पंजीकृत, कुल पंजीकरण 14 करोड़ के पार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि भारत में अनौपचारिक क्षेत्र का हर तीसरा श्रमिक अब ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और पोर्टल पर कुल पंजीकरण का आंकड़ा चार महीने में 14 करोड़ को पार कर गया है।

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि भारत में अनौपचारिक क्षेत्र का हर तीसरा श्रमिक अब ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और पोर्टल पर कुल पंजीकरण का आंकड़ा चार महीने में 14 करोड़ को पार कर गया है।

ई-श्रम पोर्टल पर अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस बनाया जा रहा है, जिससे सरकार को उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने में मदद मिलेगी। ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी।

श्रम और रोजगार मंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘ई-श्रम पोर्टल महज चार महीने में 14 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया... उन सभी को बधाई, जिन्होंने इसे संभव बनाया।’’

मंत्री के अनुसार अनौपचारिक क्षेत्र के 14,02,92,825 श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

पोर्टल के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि पंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पांच राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड हैं। पंजीकरण करवाने वालों में 52.56 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि 47.44 प्रतिशत पुरुष हैं।

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट