देश की खबरें | हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार से हर वर्ग परेशान : दीपेंद्र हुड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार से हर वर्ग परेशान है।
जींद (हरियाणा), 12 दिसंबर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार से हर वर्ग परेशान है।
दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि जींद जिले के उचाना शहर में विकास कार्य केवल कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार में इलाके की हिस्सेदारी है लेकिन आज भी उचाना विकास कार्य के लिए तरस रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां पर जो काम नजर आ रहे हैं वो तब के हैं जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी।
उन्होंने दावा किया कि उचाना में बदलाव की लहर दिखाई दे रही है और यह लहर पूरे प्रदेश में फैल गई है।
दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि राज्य की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से युवा, व्यापारी, किसान, मजदूर हर वर्ग परेशान है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया था। हुड्डा ने आरोप लगाया कि जजपा, भाजपा के खिलाफ जीत कर आई, लेकिन सत्ता के लिए भाजपा को समर्थन दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)