दोस्ती के जरिए हर समस्या का समाधान हो सकता है: शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को अपने चार दिनों के भारत दौरे की शुरुआत करते हुए कहा कि दोस्ती के जरिए हर समस्या का समाधान हो सकता है.

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना व पीएम मोदी (Photo Credits PTI)

नयी दिल्ली, 6 सितंबर : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को अपने चार दिनों के भारत दौरे की शुरुआत करते हुए कहा कि दोस्ती के जरिए हर समस्या का समाधान हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका स्वागत किया, जहां तीनों सेनाओं की तरफ से उन्हें सलामी गारद दिया पेश किया गया. राष्ट्रपति भवन में हसीना ने पत्रकारों से कहा कि मोदी के साथ उनकी बातचीत अपने-अपने देशों में लोगों की स्थिति में सुधार, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक विकास पर केंद्रित होगी.

हसीना ने कहा, ‘‘ हमारा मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था का विकास करना और अपने लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है. दोस्ती के जरिए आप किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं, इसलिए हम हमेशा ऐसा ही करते हैं.’’ हसीना ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. हसीना सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचीं थी. वह मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी. उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी आज बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार शाम को हसीना से मुलाकात की थी. अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी ने भी सोमवार शाम को बांग्लादेशी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. हसीना ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में निजामुद्दीन औलिया दरगाह का भी दौरा किया था. बृहस्पतिवार को वह अजमेर शरीफ जाएंगी. बांग्लादेश अब दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है. पिछले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार नौ अरब डॉलर से बढ़कर 18 अरब डॉलर हो गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट