जरुरी जानकारी | ‘ब्रांड इंडिया’ को वैश्विक मंचों पर बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास: एईपीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने शुक्रवार को कहा कि वह विनिर्माण, श्रम मानकों और महिला रोजगार पर जोर के साथ विभिन्न वैश्विक मंचों पर ‘ब्रांड इंडिया’ को बढ़ावा देने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने शुक्रवार को कहा कि वह विनिर्माण, श्रम मानकों और महिला रोजगार पर जोर के साथ विभिन्न वैश्विक मंचों पर ‘ब्रांड इंडिया’ को बढ़ावा देने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।

एईपीसी के चेयरमैन नरेंद्र गोयनका ने कहा कि दूसरी सबसे बड़ी कताई और बुनाई क्षमता के साथ कपास, जूट, रेशम और ऊन की उपलब्धता उद्योग को 95 प्रतिशत घरेलू मूल्यवर्धन का अवसर प्रदान करती है।

परिषद ने दो दिवसीय ‘फैशन मीट एक्सपो’-2022 का आयोजन किया। मेले का उद्घाटन कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने 21 अप्रैल को गुरुग्राम के ‘अपैरल हाउस’ में किया था।

प्रदर्शनी में विनिर्माताओं, मशीन बनाने वाली कंपनियां, स्टार्टअप, डिजाइनर, खरीदार, निर्यातक और फैशन संस्थान समेत अन्य संबंधित पक्ष शामिल हुए।

गोयनका ने कहा कि परिषद विनिर्माण, सही तरीके से माल खरीदने, श्रम मानकों और महिला रोजगार पर जोर के साथ विभिन्न वैश्विक मंचों पर ‘ब्रांड इंडिया’ को बढ़ावा देने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान सिले-सिलाये कपड़ों का निर्यात पिछले साल की तुलना में 30.4 प्रतिशत बढ़कर 16 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

भारतीय कपड़ा और परिधान निर्यात के मुख्य बाजारों में अमेरिका, यूरोपीय संघ, एशिया और पश्चिम एशिया शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट