जरुरी जानकारी | ईवेरा कैब्स ने ब्लूस्मार्ट से 500 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को वापस लेने की पहल की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऐप आधारित इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा प्रदाता ईवेरा कैब्स (प्रकृति मोबिलिटी) ने सोमवार को कहा कि उसने संकटग्रस्त ब्लूस्मार्ट द्वारा संचालित 500 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को वापस लेने की पहल की है।
नयी दिल्ली, पांच मई ऐप आधारित इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा प्रदाता ईवेरा कैब्स (प्रकृति मोबिलिटी) ने सोमवार को कहा कि उसने संकटग्रस्त ब्लूस्मार्ट द्वारा संचालित 500 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को वापस लेने की पहल की है।
ईवेरा कैब्स ने बयान में कहा कि 220 वाहन पहले ही वापस लिए जा चुके हैं और बाकी 280 को आने वाले दिनों में वापस ले लिया जाएगा।
कंपनी हवाई अड्डे से आवागमन पर खास ध्यान देने के साथ एक अग्रणी इलेक्ट्रिक कैब सेवा प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है।
ईवेरा ने दावा किया कि बेड़े को मिलाने के साथ ही ब्लूस्मार्ट के ड्राइवर का एक बड़ा हिस्सा उसके साथ जुड़ना चाहता है, जिनमें 10 प्रतिशत महिलाएं हैं।
ईवेरा के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निमिश त्रिवेदी ने कहा, ‘‘हम भारत में इलेक्ट्रिक परिवहन की कहानी को फिर से संगठित कर रहे हैं। इसके लिए ईवी परिसंपत्तियों और भरोसेमंद ड्राइवर को शामिल किया जा रहा है, ताकि प्रमुख मार्गों पर बिना किसी बाधा के सेवा सुनिश्चित की जा सके।''
गौरतबल है कि पिछले महीने ब्लूस्मार्ट ने दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में परिचालन बंद कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)