देश की खबरें | सांसद मीणा को खरोंच भी आई तो भूकंप आ जायेगा : कांग्रेस विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को जान से मारने की मिली धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक कांग्रेस विधायक ने कहा कि सांसद को खरोंच भी आई तो भूकंप आ जायेगा।

जयपुर, 19 जुलाई भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को जान से मारने की मिली धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक कांग्रेस विधायक ने कहा कि सांसद को खरोंच भी आई तो भूकंप आ जायेगा।

प्रतापगढ़ के कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, ‘‘ डॉ किरोड़ी लाल मीणा को धमकी ठीक है, लेकिन अगर उन्हें कोई खरोंच आई तो ‘‘भूकंप’’ आ जायेगा। पार्टी अलग हो सकती है, लेकिन डॉ साहब गरीबों के मसीहा हैं। उनमें हमेशा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की भावना रहती है। ’’

मीणा को धमकी भरे पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से किसी ने ऐसा किया होगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द ही मामले की तह तक जाएंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को नयी दिल्ली में अपने पंडारा रोड बंगले पर जान से मारने की धमकी भरा हस्तलिखित नोट मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिये कहा है।

खुद को कादिर अली राजस्थानी बताने वाले एक व्यक्ति ने नोट में कहा है कि भाजपा सांसद ‘‘मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलते हैं और हिन्दुओं की वकालत करते हैं और खुद को हिंदू नेता मानते हैं।’’

पत्र में उस व्यक्ति ने कहा कि कुछ दिन पहले मीणा ने उदयपुर हत्याकांड के मृतक कन्हैया लाल के परिवार को एक महीने का वेतन देने की घोषणा की थी और मुसलमानों को तालिबानी कट्टरपंथी कहा था। कतिपय पत्र में 'पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वालों को सबक सिखाने' की बात कही गई है।

किरोडी मीणा ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस प्रकार की धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। मैं लगातार जिहादियों और इन्हें संरक्षण देने वाली राजनीतिक शक्तियों की पोल खोलता रहूंगा। चाहे मेरी जान ही क्यों न चली जाए।’’

मीणा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नई दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है

कादिर अली ने पत्र में कहा, ‘‘जो गुस्ताखी करने वालो की मदद करेगा , उसको हम सबक सिखा देंगे, भले ही वह बडा नेता ही क्यों ना हो । इसलिये अब किरोड़ीलाल मीणा अब तेरा नंबर है क्योंकि तू खुद को बड़ा नेता हिन्दूवादी नेता और हिन्दुओं के पैरोकार समझ कर हम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता रहा है।’’

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल की उसकी दुकान पर दो लोगो ने 28 जून को चाकू से निमर्म हत्या कर दी थी।

निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कुछ कथित विवादास्पद टिप्पणी की थी।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\