ताजा खबरें | बाबा साहब आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते: मोदी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के संविधान को केंद्र सरकार के लिए 'गीता, रामायण, महाभारत एवं कुरान' करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि बाबा साहब आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते।

जयपुर, 12 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के संविधान को केंद्र सरकार के लिए 'गीता, रामायण, महाभारत एवं कुरान' करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि बाबा साहब आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते।

इस मुद्दे को लेकर विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है संविधान के नाम पर झूठ बोलना 'इंडी एलायंस' के सभी साथियों का फैशन बन गया है और कांग्रेस मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ की आड़ ले रही है।

मोदी ने कहा कि एक तरफ मोदी भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में जुटा है जबकि दूसरी तरफ ‘इंडी’ गठबंधन वाले भारत को कमजोर देश बनाने का ऐलान कर रहे हैं।

वह बाड़मेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘एससी, एसटी, ओबीसी भाइयों के साथ दशकों तक भेदभाव करने वाली कांग्रेस आजकल एक पुरानी रेकार्ड बजा रही है। जब भी चुनाव आता है संविधान के नाम पर झूठ बोलना 'इंडी एलायंस' के सभी साथियों का फैशन बन गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जिस कांग्रेस ने बाबा साहब के जीते जी उन्हें चुनाव हरवाया... जिसने बाबासाहब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया... जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने की कोशिश की, आज वही कांग्रेस मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ की आड़ ले रही है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा ,‘‘ यह मोदी है जिसने देश में पहली बार संविधान दिवस मनाना शुरू किया है। इन कांग्रेस वालों ने संविधान दिवस मनाने का विरोध किया था। संसद में उनका भाषण है। क्या यह बाबा साहब और संविधान का अपमान है या नहीं? इतना ही नहीं यह मोदी ही है जिसने बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थों का विकास किया।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इसलिए बाबा साहब और संविधान का अपमान करने वाले कांग्रेस एवं इंडी अलायंस के झूठों से, उनकी गप्पबाजी से सावधान रहने की जरूरत है। ...जहां तक संविधान का सवाल है तो आप मानकर चलिए और मोदी के शब्द लिखकर रखिए बाबा साहब आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं। हमारा संविधान सरकार के लिए गीता है, रामायण है, महाभारत है, बाइबल है, कुरान है। सब कुछ हमारे लिए हमारा संविधान ही है।’’

मोदी ने किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम लिये बिना कहा, ‘‘ 'इंडी' अलायंस में शामिल एक और दल ने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि वह भारत के परमाणु हथियार नष्ट कर देगी, उन्हें दरिया में डूबा देगी। भारत जैसे जिस देश के दोनों तरफ पड़ोसियों के पास परमाणु हथियार हो क्या उस देश में परमाणु हथियार समाप्त समाप्त होने चाहिए? ’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आपके इंडी अलायंस के साथी किसके इशारे पर काम कर रहे हैं? यह कैसा गठबंधन है, जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है। आखिर किसके दबाव में आपका यह गठबंधन हमारी परमाणु ताकत को समाप्त करना चाहता है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ मोदी भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में जुटा है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन वाले भारत को कमजोर देश बनाने का ऐलान कर रहे हैं।’’

मोदी ने कहा ,‘‘ जिस भारत मां के लिए हम अपने जीवन की परवाह नहीं करते, उसे कांग्रेस पार्टी सिर्फ जमीन का टुकड़ा मानती है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन लोगों को दशकों तक नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव नहीं, देश का प्रथम गांव मानते हैं। हमारे लिए देश की सीमा यहां पूरी नहीं होती, हमारे लिए यहां से देश शुरू होता है। भाजपा सरकार देश की आखिरी सीमा तक सड़कें एवं राजमार्ग बना रही है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस पार्टी ने पांच-छह दशक से ज्यादा देश पर हुकूमत की लेकिन देश की कोई एक बड़ी समस्या ऐसी नहीं है जिसका संपूर्ण समाधान कांग्रेस ने दिया हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू