देश की खबरें | अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी आतंकवाद को लेकर जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जी ए मीर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अनुच्छेद 370 हटाने और पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद भी आतंकवाद को लेकर जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आया है।

जम्मू, एक अप्रैल कांग्रेस की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जी ए मीर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अनुच्छेद 370 हटाने और पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद भी आतंकवाद को लेकर जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2019 को उठाए गए इन कदमों के बाद भाजपा ने एक सुंदर तस्वीर दिखाने का प्रयास किया था। हालांकि, जमीनी स्तर पर बदलाव नजर नहीं आया।

मीर ने कहा कि केवल ऑल आउट या फिनिश आउट जैसे अभियान चलाने से ही आतंकवाद समाप्त नहीं होने जा रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, '' केंद्र सरकार यह सोचकर जम्मू-कश्मीर का दर्जा कम करके सीधे दिल्ली शासन के अतंर्गत लायी कि सबकुछ नियंत्रण में आ जाएगा। हालांकि, पुलिस महानिदेशक के उस हालिया बयान को सुनकर मुझे हैरानी हुई, जिसमें उन्होंने सीमा पार से 200 आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास में लगे होने और यहां 250 आतंकियों के सक्रिय होने की बात कही है। ''

उन्होंने कहा कि जब 90 के दशक में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की शुरुआत हुई, तब तत्कालीन डीजीपी ने सक्रिय आतंकियों की संख्या 250 बताई थी और पिछले कई वर्षों में यह संख्या कुछ कम-ज्यादा के अतंराल पर बनी हुई है।

मीर ने कहा, '' जब जम्मू-कश्मीर को सीधे दिल्ली शासन के अधीन लाने के बावजूद आतंकियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं है तो फर्क कहां है?''

कांग्रेस नेता ने कहा,''जम्मू-कश्मीर अतिरिक्त संवेदनशील प्रांत है। अगर आप (भाजपा) यहां उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के तरीके से निपटते हैं तो आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड