देश की खबरें | हर हथकंडे अपनाने के बाद भी नगरों से थोड़ा बाहर की सीटों पर बुरी तरह हारी भाजपा : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर हथकंडे अपनाने के बाद भी नगरों से थोड़ा बाहर की सीटों पर बुरी तरह हारी है।

लखनऊ, 14 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर हथकंडे अपनाने के बाद भी नगरों से थोड़ा बाहर की सीटों पर बुरी तरह हारी है।

सपा प्रमुख ने रविवार को एक ट्वीट में सपा के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘नगर निकाय चुनावों में जीते सपा के सभी प्रत्याशियों व भाजपा के खिलाफ लड़कर जीते सभी ‘अन्य’ प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई।’’ इसी ट्वीट में यादव ने आगे कहा, ‘‘नगरों से थोड़ा बाहर आते ही, हर हथकंडे अपनाकर भी भाजपा बुरी तरह हारी है।’’

गौरतलब है कि राज्‍य के सभी 17 नगर निगमों के महापौर पद पर भाजपा ने एकतरफा कब्जा किया, जबकि 1420 पार्षदों में 813 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा, भाजपा ने नगर पालिका परिषदों के 89 अध्यक्ष और 191 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर चुनाव जीता।

भाजपा के मुकाबले समाजवादी पार्टी या अन्‍य विपक्षी दल जहां महापौर की कोई सीट नहीं जीत सके, वहीं सपा ने नगर निगमों में 191 पार्षद, 35 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष और 79 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर चुनाव जीता है।

भाजपा ने राज्‍य की सभी 17 नगर निगमों में महापौर की सीटों पर एकतरफा जीत हासिल की और विपक्षी दलों का खाता भी नहीं खुला। राज्‍य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बताया कि भाजपा को अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर के अलावा अलीगढ़, आगरा, कानपुर नगर, प्रयागराज, गाजियाबाद, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन, बरेली, शाहजहांपुर और फिरोजाबाद नगर निगमों में महापौर पद पर जीत मिली है।

उत्तर प्रदेश में दो चरणों में चार मई और 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ और शनिवार से शुरू हुई मतगणना रविवार दोपहर तक पूरी हो गयी। इस चुनाव में नगर निगमों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान हुआ, जबकि नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में मतपत्रों से मतदान कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड