यूरोपीय देश पाबंदियों में दे रहे ढील लेकिन नहीं हो रहा बचाव उपायों का कड़ाई से पालन

इटली के आपातकाल आयुक्त डोमिनिको आरक्यूरी ने इन आलोचनाओं के प्रति मंगलवार को आक्रमक रुख अपनाया और कहा,‘‘इटली के लोगों के पास जांच,मास्क, संपर्क का पता लगाना और ऐसे कदम जिन्हें इटली को दोबारा खोले जाने के लिए जन स्वास्थ्य अधिकारी जरूरी मान रहे हैं, नहीं भी हों तब भी उन्हें अच्छी तरह से पता है कि खुद का बचाव कैसे करना है। ’’

इटली में लॉकडाउन के नियमों में ढील का दूसरा सप्ताह है। सोमवार को यहां कुछ इलाकों में दुकानें, बार और रेस्तरां खोल दिए गए। लेकिन लोग संक्रमण से बचने के उपाय करते नहीं दिखे और इसके लिए इटली की आलोचना भी हो रही है।

इटली के आपातकाल आयुक्त डोमिनिको आरक्यूरी ने इन आलोचनाओं के प्रति मंगलवार को आक्रमक रुख अपनाया और कहा,‘‘इटली के लोगों के पास जांच,मास्क, संपर्क का पता लगाना और ऐसे कदम जिन्हें इटली को दोबारा खोले जाने के लिए जन स्वास्थ्य अधिकारी जरूरी मान रहे हैं, नहीं भी हों तब भी उन्हें अच्छी तरह से पता है कि खुद का बचाव कैसे करना है। ’’

उन्होंने कहा,‘‘कभी मैं गलती करता हूं तो मैं अपनी आलोचना होने की और अगर जरूरी हुआ तो इटली के लोगों से डांट खाने की भी उम्मीद करता हूं।’’

उन्होंने अपना इल्जाम दूसरों के सिर डाल दिया और कहा कि वे केवल जनता के हित में काम कर रहे हैं।

इटली अकेला देश नहीं है जो लॉकडाउन के नियमों में ढील दे रहा है और अर्थव्यवस्थ्या को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है, बल्कि कई देश ऐसा ही कर रहे हैं लेकिन किसी भी देश ने ऐसा कोई उदाहरण पेश नहीं किया है कि कैसे संक्रमण को रोका जा सकता है और आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं।

फ्रांस ने अपने लोगों की ,‘‘रक्षा करने, जांच कराने और संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने’’ का प्रण किया लेकिन सोमवार को उसे तब झटका लगा जब देश की संवैधानिक अदालत ने उसके नए वायरस कानून के हिस्से को खारिज कर दिया।

अदालत ने ‘संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने’ संबंधी पूरी पर आपत्ति जताई और सरकार को लोगों की निजता की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी