जरुरी जानकारी | यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर 0.5 प्रतिशत बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इसके साथ ईसीबी अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व और दुनिया के अन्य प्रमुख देशों के केंद्रीय बैंकों की कतार में आ गया है, जिन्होंने महंगाई को काबू में लाने के लिये ब्याज दरें बढ़ायी हैं।

इसके साथ ईसीबी अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व और दुनिया के अन्य प्रमुख देशों के केंद्रीय बैंकों की कतार में आ गया है, जिन्होंने महंगाई को काबू में लाने के लिये ब्याज दरें बढ़ायी हैं।

केंद्रीय बैंक के इस कदम से कर्ज महंगा होगा। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि ब्याज दर बढ़ाने की जो होड़ है, क्या उससे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मंदी की चपेट में नहीं आएंगी? कर्ज सस्ता होने से लोग खाने का सामान, ईंधन और अन्य चीजों पर अधिक खर्च करते हैं।

यूरो मुद्रा का उपयोग करने वाले 19 देशों के लिये प्रमुख ब्याज दर में आधा प्रतिशत की वृद्धि के बाद सितंबर में भी मौद्रिक नीति समीक्षा में इतनी ही और बढ़ोतरी की संभावना है।

ईसीबी ने कहा कि मुद्रास्फीति के जोखिम को देखते हुए नीतिगत दर में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि बिल्कुल जायज है। इसका मतलब है कि बैंकों में अब ब्याज दर बढ़ेगी जो अबतक नकारात्मक थी।

ईसीबी की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आर्थिक गतिविधियां धीमी हो रही हैं। रूस का यूक्रेन पर हमले का असर वृद्धि पर पड़ा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऊंची महंगाई के क्रय शक्ति पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव, आपूर्ति के मोर्चे पर बाधाएं जारी रहने और अनिश्चिता बने रहने से अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इन कारणों से 2022 की दूसरी छमाही और उसके बाद का परिदृश्य धुंधला जान पड़ रहा है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\