विदेश की खबरें | ईयू अधिकारी जेलेंस्की से मिलेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के आक्रमण का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन, ईयू के साथ-साथ नाटो में शामिल होने का भी प्रयास कर रहा है।
रूस के आक्रमण का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन, ईयू के साथ-साथ नाटो में शामिल होने का भी प्रयास कर रहा है।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ ही 15 यूरोपीय आयुक्त यूक्रेन की राजधानी पहुंचे हैं और उन्होंने जेलेंस्की से होने वाली मुलाकात को शिखर बैठक करार दिया है।
इस तरह का आखिरी शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2021 में युद्ध शुरू होने से कुछ महीने पहले कीव में आयोजित किया गया था।
कीव पहुंचने पर मिशेल ने एक ट्वीट में कहा, "हमारे संकल्प में कोई कमी नहीं आएगी। हम यूरोपीय संघ के लिए आपकी यात्रा के हर कदम पर (यूक्रेन) का समर्थन करेंगे।"
यूक्रेन 27 देशों के ब्लॉक में शामिल होना चाहता है, और औपचारिक रूप से पिछले साल जून में इसने अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। हालांकि इसमें वर्षों लग सकते हैं क्योंकि इसके लिए यूक्रेन को दूरगामी सुधार अपनाने की आवश्यकता है।
इस बीच, वॉन डेर लेयेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरोपीय आयोग कीव को कुछ "प्रमुख यूरोपीय कार्यक्रमों" में शामिल होने देने के लिए तैयार है जिससे सदस्यता जैसे लाभ मिलेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)