विदेश की खबरें | ईयू के सांसदों ने प्रकृति की रक्षा, जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अहम विधेयक का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय संघ की वैश्विक जलवायु साख के परीक्षण में, विधायिका ने 312 के मुकाबले 324 मतों के साथ यूरोपीय आयोग की योजना की सामान्य रूपरेखा का समर्थन किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूरोपीय संघ की वैश्विक जलवायु साख के परीक्षण में, विधायिका ने 312 के मुकाबले 324 मतों के साथ यूरोपीय आयोग की योजना की सामान्य रूपरेखा का समर्थन किया।

इस मतदान में 12 सासंदों ने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया।

यह विधेयक यूरोपीय संघ की प्रशंसित ‘यूरोपीय ग्रीन डील’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी जलवायु और जैव विविधता लक्ष्यों को स्थापित करने तथा सभी जलवायु मुद्दों पर संघ को वैश्विक संदर्भ बिंदु बनाने का प्रयास करता है।

यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा द्वारा प्रस्तावित योजनाओं का लक्ष्य विशिष्ट प्रजातियों के आवासन को बहाल करना है। इसके तहत 2030 तक क्षेत्र की भूमि और समुद्री क्षेत्रों के कम से कम 20 प्रतिशत को इसके दायरे में लाना है।

सांसदों ने योजना को और अधिक लचीला बनाने के लिए तत्काल ही 100 से अधिक संशोधनों पर मतदान करना शुरू कर दिया।

स्वीकृत संशोधनों को सदस्य राष्ट्रों के साथ बातचीत में शामिल किया जाएगा, जिसमें अंतिम कानून को मंजूरी मिलने में कई महीने लगेंगे।

यूरोपीय आयोग चाहता है कि प्रकृति बहाली कानून प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने क्योंकि समग्र करार पर अधिकतम प्रभाव डालने के लिए यह आवश्यक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now