जरुरी जानकारी | एस्सार शिपिंग के जहाज बांग्लादेश को भारत से कर रहे चावल निर्यात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एस्सार शिपिंग ने मंगलवार को कहा कि उसके दो जहाज तविशा और तुहिन भारत से बांग्लादेश को चावल निर्यात करने के कार्य में लगे हैं।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई एस्सार शिपिंग ने मंगलवार को कहा कि उसके दो जहाज तविशा और तुहिन भारत से बांग्लादेश को चावल निर्यात करने के कार्य में लगे हैं।

हाल में दोनों पड़ोसी देशों के बीच हुए समझौते के तहत बांग्लादेश 150,000 टन चावल भारत से खरीदेगा। यह पिछले तीन साल में पहला द्विपक्षीय करार है।

एस्सार शिपिंग ने एक बयान में कहा, ‘‘उसके दो छोटे जहाज तविशा और तुहिन भारत से बांग्लादेश को चावल निर्यात करने के कार्य में लगे हैं। यह निर्यात हाल में दोनों पड़ोसी देशों के बीच हुए समझौते के तहत किया जा रहा है। इन जहाजों की माल ढुलाई क्षमता 13,000 डीडब्ल्यूटी (माल ढुलाई क्षमता) है।’’

कंपनी एस्सार ग्लोबल फंड लि. की सेवा और प्रौद्योगिकी इकाई है।

एस्सार शिपिंग के सीईओ रंजीत सिंह ने कहा कि आने वाले महीनों में पड़ोसी देशों के साथ नए निर्यात सौदों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। इसके तहत कंपनी के जहाज क्षेत्र में सेवाएं देते रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘म्यांमा के साथ भारत के पांच साल के दाल आयात करार के साथ, हमें इन जहाजों के लिए एक निर्यात अनुबंध मिला है। इसका परिचालन 20 जुलाई से शुरू हो रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\