देश की खबरें | इरोड उपचुनाव: पनीरसेल्वम धड़े ने उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटाया, पलानीस्वामी गुट मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में विपक्षी अन्नाद्रमुक के ओ पनीरसेल्वम धड़े ने इरोड पूर्वी विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव से बाहर रहने का ऐलान किया है। यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है जिससे अन्नाद्रमुक में के. पलानीस्वामी की स्थिति मजबूत हो सकती है।

चेन्नई, छह फरवरी तमिलनाडु में विपक्षी अन्नाद्रमुक के ओ पनीरसेल्वम धड़े ने इरोड पूर्वी विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव से बाहर रहने का ऐलान किया है। यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है जिससे अन्नाद्रमुक में के. पलानीस्वामी की स्थिति मजबूत हो सकती है।

पनीरसेल्वम के समर्थकों- के पी कृष्णन एवं वैथिलिंगम ने बताया कि पार्टी ने सेंथिल मुरुगन की उम्मीदवारी के एस थेन्नारासु के पक्ष में वापस नहीं ली है, बल्कि चुनाव नहीं लड़ने का फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि पार्टी चुनाव जीतने के लिए चुनाव चिह्न ‘दो पत्ती’ चाहती है।

मुरुगन और थेन्नारासु के नाम की घोषणा क्रमश: पार्टी के बर्खास्त संयोजक ओ पनीरसेल्वम तथा अंतरिम महासचिव के. पलानीस्वामी ने एक फरवरी को की थी।

यह पूछे जाने पर कि इस तरह के फैसले से क्या अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार को चुनाव जीतने में सफलता मिलेगी, कृष्णन ने संवाददाताओं से यहां कहा, ‘‘उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटाना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अन्नाद्रमुक को ‘दो पत्ती’ चुनाव चिह्न प्रदान किए जाने के लिए है। हम थेन्नारासु के बारे में चिंतित नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात का कोई महत्व नहीं है कि पार्टी की तरफ से चुनाव कौन लड़ता है। हम चाहते हैं कि अन्नाद्रमुक यह उपचुनाव जीते और हम पार्टी के चुनाव चिह्न के आधार पर वोट हासिल करेंगे।’’

पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम का फैसला चुनाव में द्रमुक समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार को हराने के लिए एक साझा उम्मीदवार खड़ा करने की भाजपा की अपील के मद्देनजर आया है।

उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले पनीरसेल्वम गुट की ओर से उम्मीदवारी वापस लेने के निर्णय के बाद पलानीस्वामी खेमे में भी भारी हलचल दिखी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\