देश की खबरें | शतरंज रैंकिंग में एरिगेसी चौथे, गुकेश पांचवें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और विश्व चैंपियन डी गुकेश ने बुधवार को जारी शतरंज रैंकिंग में क्रमशः अपना चौथा और पांचवां स्थान बरकरार रखा है।

नयी दिल्ली, एक जनवरी भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और विश्व चैंपियन डी गुकेश ने बुधवार को जारी शतरंज रैंकिंग में क्रमशः अपना चौथा और पांचवां स्थान बरकरार रखा है।

एरिगेसी महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 की ईएलओ रेटिंग तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय और कुल 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। वह 2801 रेटिंग अंक से चौथे स्थान पर हैं।

वहीं पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले 18 वर्षीय गुकेश 2783 रेटिंग के साथ एरिगेसी से एक स्थान नीचे पांचवें स्थान पर हैं।

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन 2831 रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, उनके बाद फैबियानो कारूआना (2803) और हिकारू नाकामुरा (2802) की अमेरिकी जोड़ी है।

आनंद शीर्ष 10 में तीसरे भारतीय हैं जो 2750 की ईएलओ रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर हैं।

एरिगेसी, गुकेश और आनंद के अलावा छह और भारतीय शीर्ष 50 में शामिल हैं जिनमें आर प्रज्ञानानंदा (13वें), अरविंद चितंबरम (23वें), विदित गुजराती (24वें), पी हरिकृष्णा (36वें), निहाल सरीन (41वें) और रौनक साधवानी (48वें) मौजूद हैं।

महिला वर्ग में हाल में महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन बनी कोनेरू हम्पी भारत का नेतृत्व का नेतृत्व कर रही हैं। हम्पी 2523 की रेटिंग के साथ छठे स्थान पर हैं जबकि चार चीनी खिलाड़ी शीर्ष पर हैं।

पूर्व विश्व चैंपियन होउ यिफान 2633 ईएलओ रेटिंग के साथ सूची में शीर्ष पर हैं, उनके बाद जू वेनजुन (2561) दूसरे, तान झोंगयी (2561) तीसरे और लेई टिंगजी (2552) चौथे स्थान पर हैं।

दिव्या देशमुख 2490 की रेटिंग के साथ 14वें स्थान पर हैं जबकि द्रोणवल्ली हरिका (2489) दो स्थान पीछे 16वें स्थान पर हैं।

विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली आर वैशाली 2476 की रेटिंग के साथ 19वें स्थान पर हैं।

जूनियर पुरुष वर्ग में गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड