देश की खबरें | आनंद के बाद 2800 ईएलओ रेटिंग हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने एरिगेसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी रविवार को गोल्ड स्तर की 2800 ईएलओ रेटिंग हासिल करने वाले महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय और दुनिया के 16वें खिलाड़ी बने। वह नवीनतम शतरंज विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी रविवार को गोल्ड स्तर की 2800 ईएलओ रेटिंग हासिल करने वाले महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय और दुनिया के 16वें खिलाड़ी बने। वह नवीनतम शतरंज विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं।

इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे 21 साल के एरिगेसी ने हाल में शतरंज ओलंपियाड में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन के दौरान व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने के अलावा टीम को खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था फिडे ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अर्जुन एरिगेसी क्लासिकल शतरंज रेटिंग में 2800 ईएलओ रेटिंग के आंकड़े को पार करने वाले इतिहास के 16वें खिलाड़ी बन गए हैं।’’

फिडे ने कहा, ‘‘अर्जुन एरिगेसी पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं। दिसंबर 2024 की फिडे रेटिंग सूची में उनकी रेटिंग 2801 है और वह वर्तमान में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हैं। इस 21 साल के खिलाड़ी ने इसी साल 45वें शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था।’’

तेलंगाना के वारंगल में जन्में एरिगेसी ने 14 साल 11 महीने 13 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया था। सितंबर 2024 में वह भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने थे।

विश्व रैंकिंग में अब एरिगेसी से आगे सिर्फ नॉर्वे के दिग्गज मैग्नस कार्लसन (2831), अमेरिका के फाबियानो करूआना (2805) और अमेरिका के ही हिकारू नाकामूरा (2802) हैं।

सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन को चुनौती दे रहे भारत के 18 वर्षीय डी गुकेश 2783 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर हैं। लिरेन (2728) 22वें पायदान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट