जरुरी जानकारी | इक्विटी म्यूचुअल फंड में जून में निवेश 24 प्रतिशत बढ़कर 23,587 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में शुद्ध निवेश जून में 24 प्रतिशत बढ़कर 23,587 करोड़ रुपये रहा है। इससे लगातार पांच महीने से जारी निकासी का सिलसिला टूटा है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में शुद्ध निवेश जून में 24 प्रतिशत बढ़कर 23,587 करोड़ रुपये रहा है। इससे लगातार पांच महीने से जारी निकासी का सिलसिला टूटा है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने बुधवार को कहा कि लगातार 52वें महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध प्रवाह सकारात्मक बना रहा है जो निवेशकों के निरंतर विश्वास को दर्शाता है।

एम्फी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने के दौरान व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) में 27,269 करोड़ रुपये का निवेश हुआ जो मई के 26,688 करोड़ रुपये के आंकड़े से अधिक है।

मोतीलाल ओसवाल एएमसी के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कारोबार अधिकारी अखिल चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘खुदरा निवेशकों का भरोसा बढ़ते निवेश प्रवाह से परिलक्षित होता है। यह उद्योग और भारतीय बाजार के लिए काफी सकारात्मक बात है।’’

इक्विटी म्यूचुअल फंड में जून में 23,587 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो मई में आए 19,013 करोड़ रुपये के निवेश से अधिक है।

पांच माह की लगातार गिरावट के बाद इक्विटी कोषों में शुद्ध निवेश बढ़ा है। शुद्ध प्रवाह दिसंबर में घटकर 41,156 करोड़ रुपये, जनवरी में 39,688 करोड़ रुपये, फरवरी में 29,303 करोड़ रुपये, मार्च में 25,082 करोड़ रुपये और अप्रैल में घटकर 24,269 करोड़ रुपये रह गया था।

इस गिरावट के रुझान से पहले नवंबर में 35,943 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के कार्यकारी निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ यह उछाल निवेशकों में फिर भरोसे की भावना को दर्शाता है, जिसे विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत इक्विटी बाजार प्रदर्शन का समर्थन प्राप्त है। निफ्टी 50 सूचकांक में उछाल और मिड-कैप तथा स्मॉल-कैप सूचकांक में और भी मजबूत तेजी सहित व्यापक बाजार लाभ ने इक्विटी निवेश में रुचि को फिर से जगाने में मदद की है।’’

अधिकतर इक्विटी खंड में जून में जहां अच्छा निवेश हुआ, वहीं इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाएं (ईएलएसएस) एकमात्र ऐसी श्रेणी रही जिसमें 556 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की गई।

इक्विटी फंड श्रेणियों में फ्लेक्सी कैप फंड ने जून में सबसे अधिक 5,733 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया।

इसके अलावा, स्मॉल कैप फंड में 4,024 करोड़ रुपये और मिड कैप में 3,754 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश हुआ। इसके अलावा लार्ज कैप फंड में 1,694 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ।

कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में जून में 49,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ जो मई के 29,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

इस निवेश से उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां जून तक बढ़कर रिकॉर्ड 74.4 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो मई के अंत में 72.2 लाख करोड़ रुपये थीं।

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में जून में निवेशकों की रुचि में भारी वृद्धि देखी गई और इसमें 2,081 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ, जो जनवरी के बाद से सबसे अधिक मासिक निवेश है। मई में इसमें 292 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

दूसरी ओर, ऋण या बॉन्ड फंड में समीक्षाधीन महीने में 1,711 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की गई जबकि मई में निकासी का आंकड़ा 15,908 करोड़ रुपये था। इससे पहले, अप्रैल में फंड ने 2.2 लाख करोड़ रुपये का चौंका देने वाला निवेश दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\