जरुरी जानकारी | ईपीएफओ से फरवरी में शुद्ध रूप से 12.37 लाख नये अंशधारक जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से इस साल फरवरी में शुद्ध रूप से 12.37 लाख कर्मचारी जुड़े। यह पिछले साल के इसी माह के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से इस साल फरवरी में शुद्ध रूप से 12.37 लाख कर्मचारी जुड़े। यह पिछले साल के इसी माह के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत अधिक है।

मंगलवार को जारी नियमित वेतन पर रखे जाने वाले कर्मचारियों का यह आंकड़ा कोरोना महामारी के बीच संगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिति को बताता है।

श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार नियमित वेतन पर रखे जाने वाले कर्मचारियों (पेरोल) से संबंधित ईपीएफओ के अस्थायी आंकड़े के अनुसार फरवरी, 2021 में शुद्ध रूप से सामाजिक सुरक्षा योजना से 12.37 लाख अंशधारक जुड़े। जनवरी, 2021 के मुकाबले फरवरी में अंशधारकों की संख्या में 3.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘सालाना आधार पर फरवरी 2021 में ईपीएफओ से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या में 19.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’’

कोविड संकट के बावजूद ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2020-21 में फरवरी, 2021 तक करीब 69.58 लाख अंशधारक शुद्ध रूप से जोड़े।

वित्त वर्ष 2019-20 में शुद्ध रूप से 78.58 लाख नये अंशधारक जुड़े थे जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 61.12 लाख थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े