देश की खबरें | जयपुर में ईपीएफओ का प्रवर्तन अधिकारी 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के एक प्रवर्तन अधिकारी को 1.50 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरों की ओर से बयान में यह जानकारी दी गई।

जयपुर, 26 अप्रैल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के एक प्रवर्तन अधिकारी को 1.50 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरों की ओर से बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में बताया गया कि गिरफ्तार अधिकारी के घर से नौ लाख रुपये से अधिक बरामद किए गए हैं।

इसके अनुसार ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रवर्तन अधिकारी दीपक बड़जात्या को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इसके अनुसार परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उनकी कंपनी की पांच साल की निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने की एवज में प्रति वर्ष 50 हजार रुपये के हिसाब से कुल दो लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार को कार्रवाई की।

इस दौरान आरोपी प्रवर्तन अधिकारी दीपक बड़जात्या को परिवादी से 1.50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

इसके अनुसार आरोपी के मानसरोवर स्थित निवास पर तलाशी में नौ लाख रुपये से अधिक बरामद किए गये हैं। मौके पर कार्यवाही जारी है।

इसके अनुसार आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट