जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने जनवरी में 17.89 लाख सदस्य जोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जनवरी में शुद्ध रूप से 17.89 लाख सदस्य जोड़े। बृहस्पतिवार को जारी पेरोल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 20 मार्च सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जनवरी में शुद्ध रूप से 17.89 लाख सदस्य जोड़े। बृहस्पतिवार को जारी पेरोल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

श्रम मंत्रालय के अनुसार, यह सालाना आधार पर 11.67 प्रतिशत जबकि दिसंबर, 2024 की तुलना में 11.48 प्रतिशत की वृद्धि है।

ईपीएफओ के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने जनवरी में शुद्ध रूप से 17.89 लाख सदस्य जोड़े।

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में करीब 8.23 लाख नए सदस्य नामांकित हुए।

इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के 4.70 लाख सदस्य के साथ इस श्रेणी की हिस्सेदारी 57.07 प्रतिशत रही। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकतर सदस्य युवा हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन महीने में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए लगभग 15.03 लाख सदस्य वापस आ गए।

बयान के मुताबिक, जोड़े गए लाख नए सदस्यों में से करीब 3.44 लाख महिला सदस्य हैं। यह जनवरी, 2024 की तुलना में 13.48 प्रतिशत की वृद्धि है।

राज्यवर बात करें तो नए सदस्यों में इस महीने महाराष्ट्र की 22.77 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

ईपीएफओ अप्रैल, 2018 से सितंबर, 2017 से बाद की अवधि को कवर करते हुए पेरोल आंकड़े जारी कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies 2nd T20I Match Preview: रांची में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगी रोमांचक टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू