जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने नवंबर में 13.95 लाख सदस्य जोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने शनिवार को ताजा पेरोल आंकड़े जारी कर बताया कि उनसे नवंबर 2023 में शुद्ध रूप से 13.95 लाख सदस्य जोड़े।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने शनिवार को ताजा पेरोल आंकड़े जारी कर बताया कि उनसे नवंबर 2023 में शुद्ध रूप से 13.95 लाख सदस्य जोड़े।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बीते वित्त वर्ष के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में सदस्यों की कुल शुद्ध वृद्धि अधिक बनी हुई है।

ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने नवंबर में शुद्ध रूप से 13.95 लाख सदस्य जोड़े।

आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन महीने के दौरान लगभग 7.36 लाख नए सदस्य नामांकित हुए।

इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग ही हिस्सेदारी 57.30 प्रतिशत है। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं।

आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए लगभग 10.67 लाख सदस्य वापस आ गए।

बयान के मुताबिक जोड़े गए 7.36 लाख नए सदस्यों में लगभग 1.94 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। समीक्षाधीन माह में कुल 2.80 लाख महिलाएं ईपीएफओ की योजनाओं में शामिल हुईं।

सबसे अधिक सदस्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली में शामिल हुए। महाराष्ट्र 21.60 प्रतिशत शुद्ध सदस्य वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू