देश की खबरें | तमिलनाडु में योग दिवस पर उत्साह, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने लिया हिस्सा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया तथा धनुषकोडी में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

चेन्नई, 21 जून तमिलनाडु में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया तथा धनुषकोडी में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

धनुषकोडी में भारतीय तटरक्षक बल की ओर से आयोजित विशेष योग सत्र में तटरक्षक पूर्व क्षेत्र के कमांडर महानिरीक्षक डॉनी माइकल ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में सेठ ने कहा, ‘‘योग एक समग्र अभ्यास है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करता है।

यहां नेहरू युवा केंद्र आडिटोरियम में आयोजित 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, ‘‘आइए, हम अपने शरीर और मन को शांत और खुश रखने के लिए प्रतिदिन योग कला का अभ्यास करें।’’

दक्षिण भारत एरिया, चेन्नई (डीबी एरिया) ने यहां मरीना (आईएनएस अड्यार) बीच पर तीनों सेनाओं के कर्मियों, उनके परिवार और एनसीसी के युवाओं के साथ 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अनूठे तरीके से मनाया।

दक्षिण भारत एरिया के जनरल अधिकारी कमांडिग लेफ्टिनेंट जनरल केएस बरार मुख्य अतिथि थे। एडब्ल्यूडब्ल्यूए की क्षेत्रीय अध्यक्ष जसबीर बरार ने मरीना बीच पर आईएनएस अड्यार पर शांत लहरों की ध्वनि के बीच कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट