देश की खबरें | हरियाणा में जीत से उत्साहित भाजपा ने बुलाई राजग शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में विकास के मुद्दों, संविधान के 'अमृत महोत्सव' और आपातकाल के संदर्भ में लोकतंत्र की 'हत्या की कोशिश' के 50 साल पूरे होने पर चर्चा की जाएगी।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में विकास के मुद्दों, संविधान के 'अमृत महोत्सव' और आपातकाल के संदर्भ में लोकतंत्र की 'हत्या की कोशिश' के 50 साल पूरे होने पर चर्चा की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की उल्लेखनीय जीत के बाद विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर सत्तारूढ़ गठबंधन के नए हमले के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा ने एक बयान में कहा, "इस कार्यक्रम का एक व्यवस्थित एजेंडा होगा जिसमें राष्ट्रीय विकास के मुद्दे शामिल होंगे। इसमें संविधान का अमृत महोत्सव मनाने और लोकतंत्र की हत्या के प्रयास की 50वीं वर्षगांठ जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।"

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो भी चर्चा का नेतृत्व करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नए कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद सम्मेलन शुरू हो जाएगा।

बयान में कहा गया कि भाजपा के 13 मुख्यमंत्री और 16 उपमुख्यमंत्री हैं जबकि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, सिक्किम, नगालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्री सहयोगी दलों से हैं। पिछले कई वर्षों में इस तरह का राजग मुख्यमंत्रियों का यह पहला सम्मेलन होगा।

महाराष्ट्र और झारखंड में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा में मिली जीत से भाजपा उत्साहित है। वह अपने सहयोगियों को साथ लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। दोनों राज्यों में राजग का मुकाबला 'इंडिया' गठबंधन से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\