देश की खबरें | सुनिश्चित किया कि छोटे ग्रुप भी आईपीएल मीडिया अधिकारों की बोली प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें: धूमल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मीडिया अधिकारों के लिये बड़े ग्रुप के ही बोली लगाने की उम्मीद है लेकिन कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने शुक्रवार को कहा कि ‘नॉन-एक्सक्लूसिव’ पैकेज के शुरू करने से छोटे ग्रुप को भी बोली प्रक्रिया में शामिल करने के लिये प्रेरित किया जायेगा।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मीडिया अधिकारों के लिये बड़े ग्रुप के ही बोली लगाने की उम्मीद है लेकिन कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने शुक्रवार को कहा कि ‘नॉन-एक्सक्लूसिव’ पैकेज के शुरू करने से छोटे ग्रुप को भी बोली प्रक्रिया में शामिल करने के लिये प्रेरित किया जायेगा।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने 2023-2027 के मीडिया अधिकारों के लिये करीब 33,000 करोड़ रूपये का संयुक्त बेस प्राइस निर्धारित किया है जो मौजूदा अधिकारों के लिये स्टार इंडिया द्वारा दी जा रही राशि से दोगुना है।

पैकेज ए (भारतीय उपमहाद्वीप टीवी अधिकार) का बेस प्राइस प्रत्येक मैच के लिए 49 करोड़ रूपये है और पैकेज बी (भारतीय उपमहाद्वीप डिजिटल अधिकार) का बेस प्राइस प्रत्येक मैच के लिये 33 करोड़ रूपये है।

पैकेज सी (नॉन-एक्सलूसिव डिजिटल अधिकार) का बेस प्राइस प्रत्येक मैच 16 करोड़ रूपये है। पैकेज सी में केवल 18 मैच होंगे जिसमें प्लेऑफ और फाइनल शामिल हैं।

पैकेज डी (शेष दुनिया के लिये टीवी और डिजिटिल अधिकार) के लिये बेस प्राइस प्रत्येक मैच तीन करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है।

धूमल से जब उनकी उम्मीदों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हम कीमत के बारे में कोई अटकलें नहीं लगाते और न ही कोई लक्ष्य निर्धारित करते हैं। कीमत तो बाजार तय करता है। हमारा काम और उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यह निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी निविदा निमंत्रण हो। ’’

बोली दस्तावेज - निविदा का आमंत्रण (आईटीटी) - खरीदने की कीमत 25 लाख रूपये है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसी प्रोपर्टी है जिसे पूरी खेल दुनिया उत्सुकता से देख रही है। बाजार को जो भी सही कीमत महसूस होती है, वही आनी चाहिए। ’’

आईपीएल में दो नयी टीमों के लिये ब्रिटेन की निवेश कंपनी सीवीसी और मैनचेस्टर यूनाईटेड के मालिक भी बोली लगाने आये थे।

सीवीसी ने अंत में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी और भारत की आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिये बोली हासिल की।

उन्होंने कहा, ‘‘दो नयी टीमों के लिये बोली ने दिखाया कि आईपीएल एक वैश्विक ब्रांड बन गया है और भविष्य में आगे बढ़ता ही जायेगा। मुझे मीडिया अधिकारों के लिये दुनिया भर के ग्रुप के दिलचस्पी दिखाने की उम्मीद है। ’’

‘स्ट्रीमिंग जायंट’ अमेजॉन के भी आईटीटी दस्तावेज खरीदने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू