देश की खबरें | राज्य सरकार को मजबूत बनाने के लिए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मतदाताओं से अपील किया वे राज्य सरकार को मजबूत बनाने के लिए वे तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।

जयपुर, 30 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मतदाताओं से अपील किया वे राज्य सरकार को मजबूत बनाने के लिए वे तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।

गहलोत ने चुनावी बांड पर केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा कि लोकतंत्र में अगर बराबर की लड़ाई नहीं होगी तो लोकतंत्र मजबूत कैसे होगा। गहलोत ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र खतरे में है।

चूरू के सुजानगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल के नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘भाजपा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी है। अब वह चुनावी बांड लेकर आयी है। आशा थी कि उच्चतम न्यायालय इसे प्रतिबंधित कर देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आज स्थित यह है कि कोई अगर 100 करोड़ रुपये का बांडनिकालता हैतो उसमें से 95 करोड़ रुपये भाजपा के खाते में जाते हैं और बाकी पांच करोड़ रुपये कांग्रेस, भाकपा, माकपा, बसपा के हिस्से में आते हैं.... ऐसे में आप कल्पना कीजिये लोकतंत्र में अगर बराबर की लड़ाई नहीं होगी तो लोकतंत्र मजबूत कैसे होगा।’’

वहीं भीलवाड़ा के सहाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री त्रिवेदी के समर्थन में आयोजित सभा में गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र खतरे में है, कोई ढंग से बात नहीं कर सकता। टेलीफोन पर बात करते डरता है।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘कोई केंद्र सरकार की आलोचना कर दे तो उसे देशद्रोही बताते हुए जेल में बंद कर दिया जाता है।’’

किसान आंदोलन के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के आशीर्वाद से आप जीत कर आए…, संसद में भारी बहुमत मिला लेकिन अब वही सरकार आंदोलनरत किसानों की कोई सुनवाई नहीं कर रही है.. जिद पर अड़ी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस माहौल में केन्द्र सरकार इन कानूनों को लागू कर ही नहीं पायेगी... कितनी भी कोशिश करले लागू नहीं कर पाएगी।’’

राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी तनसुख बोहरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में गहलोत ने जनता से अपील किया कि तीनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीत दिलाएं ताकि राज्य सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे लोगों तक स्पष्ट संदेश पहुंचे।

प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया के इस बयान पर कि यह सरकार छह महीने में चली जायेगी... तंज कसते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष बोलते थे कि सरकार छह महीने में गिर जायेगी। छह महीने होने वाले होंगे... उनकी भविष्यवाणी आपके सामने है... इसलिये मैं चाहूंगा कि आपलोग इन भविष्यवाणियों को फेल करें।’’ उन्होंने राज्य सरकार को और मजबूत बनाने के लक्ष्य से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

सचिन पायलट ने उपचुनाव में तीनों सीटों पर कांगेस को जीत मिलने पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के राज्य असम में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।’’

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने भी जनसमूह को संबोधित किया।?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\