खेल की खबरें | कई प्रयोग विफल रहने के बाद काफी आत्ममंथन किया : सैमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शानदार फार्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमन ने कहा कि पिछले एक साल से बल्लेबाजी में उनकी टाइमिंग अच्छी है लेकिन वह तब काफी निराश हो गए थे जब उनके कई नये प्रयोगों को कामयाबी नहीं मिल सकी ।

शारजाह, 28 सितंबर शानदार फार्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमन ने कहा कि पिछले एक साल से बल्लेबाजी में उनकी टाइमिंग अच्छी है लेकिन वह तब काफी निराश हो गए थे जब उनके कई नये प्रयोगों को कामयाबी नहीं मिल सकी ।

सैमसन ने पिछली दो पारियों में आक्रामक 74 और 85 रन बनाये । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं एक साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और मेरा आत्मविश्वास बढा है । मैने कई चीजें आजमाई थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी । उसके बाद काफी आत्ममंथन किया और खूब मेहनत की ।’’

यह भी पढ़े | RCB vs MI IPL 2020: टीम इंडिया के 2 दिग्गजों के बीच आज जंग, मैच के रोमांचक होने के आसार.

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच में मैन ऑफ द मैच सैमसन ने कहा, ‘‘मैं पिछले साल से ही अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं। मैं बहुत अच्छी मनोदशा में हूं और अपने खेल में किसी तरह का बदलाव नहीं चाहता हूं। मैंने यह हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत की। मैंने खुद से कहा कि मेरे पास इस शानदार खेल में 10 साल हैं और मुझे इन दस वर्षों में सब कुछ झोंक देना है।’’

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने राहुल तेवतिया की एक ओवर में पांच छक्कों से सजी तूफानी पारी की जमकर प्रशंसा करते हुए रविवार को पंजाब के खिलाफ दर्ज की गयी रिकार्ड जीत को विशेष करार दिया।

यह भी पढ़े | RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: ऐतिहासिक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराया, राहुल तेवतिया ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के.

किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मयंक अग्रवाल (106) के शतक से दो विकेट पर 223 रन बनाये लेकिन रॉयल्स ने छह विकेट पर 226 रन बनाकर आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बना दिया। उसकी जीत के नायक सैमसन (85) और तेवतिया (53) रहे। तेवतिया ने शेल्डन कोटरेल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का पासा पलटा।

स्मिथ ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह जीत विशेष है। क्या ऐसा नहीं है। तेवतिया का कोटरेल के खिलाफ दिखाया गया प्रदर्शन लाजवाब था। हमने तेवतिया को जैसा नेट्स पर देखा था वही कोटरेल के ओवर में दिखा। उसने जज्बा दिखाया। उसने टाइमआउट के दौरान मुझसे कहा था कि हम अब भी जीत सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोटरेल पर लगाये गये छक्कों से हमने वापसी की। इसके बाद जोफ्रा (आर्चर) ने फिर से लंबे शॉट खेलने के अपने कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले मैच में चार छक्के लगाये थे और आज दो छक्के लगाये। इससे पहले गेंदबाजों ने भी अच्छी वापसी की क्योंकि एक समय लग रहा था कि हमें 250 रन के लक्ष्य का पीछा करना होगा। ’’

स्मिथ ने सैमसन की तारीफ भी की जिन्होंने जोस बटलर का विकेट जल्दी निकलने के बाद कप्तान के साथ 81 रन की साझेदारी की थी।

स्मिथ ने कहा, ‘‘संजू बहुत अच्छी तरह से हिट कर रहा था। वह हर किसी पर से दबाव हटा रहा था। यहां मैदान छोटा था लेकिन उसके शॉट किसी भी मैदान पर छह रन के लिये जाते। ’’

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनकी टीम को हार के बावजूद निराश होने की जरूरत नहीं है।

राहुल ने कहा, ‘‘यही टी20 क्रिकेट है। हमने कई बार ऐसा देखा है। हमें निराश होने की जरूरत नहीं है। हमने कई चीजें अच्छी की लेकिन आपका जीत का श्रेय उन्हें देना होगा। दबाव में गेंदबाज गलतियां कर सकते हैं। हमें मजबूत वापसी करनी होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने गेंदबाजों के साथ हूं। एक मैच बुरा हो सकता है। अच्छी बात यह है कि ऐसा टूर्नामेंट के शुरू में हुआ है। हम मजबूत वापसी कर सकते हैं। इस तरह के छोटे मैदान पर बड़ा स्कोर वास्तव मायने नहीं रखता। गेंदबाज आखिरी ओवरों में रन लुटा रहे हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड