देश की खबरें | ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत: ईडी ने दिल्ली की अदालत से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं और उसने दिल्ली की एक अदालत से धन शोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता के खिलाफ आरोप तय करने का अनुरोध किया।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं और उसने दिल्ली की एक अदालत से धन शोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता के खिलाफ आरोप तय करने का अनुरोध किया।

विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने मामले में आरोप तय करने के संबंध में ईडी की दलीलें सुनीं।

ईडी के वकील ने कहा,“आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गवाहों के बयानों सहित पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।”

अदालत ने जैन के खिलाफ आरोपों को लेकर एजेंसी से कुछ स्पष्टीकरण मांगा और सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी से कुछ सवाल पूछे।

अदालत ने कहा, “ईडी की ओर से आरोपों पर आंशिक दलीलें सुनी गईं। बहस के दौरान जांच अधिकारी (आईओ) से कुछ सवाल पूछे गए। आईओ ने स्पष्टीकरण देने के लिए रिकॉर्ड देखने के वास्ते समय मांगा। ईडी की ओर से शेष दलीलों के लिए सुनवाई 23 जनवरी 2025 को सूचीबद्ध की जाए।”

अदालत ने 18 अक्टूबर 2024 को "सुनवाई में देरी" और "लंबे समय तक जेल में रहने" का हवाला देते हुए जैन को मामले में जमानत दे दी।

ईडी ने जैन को 30 मई 2022 को उनसे कथित रूप से जुड़ी चार कंपनियों के जरिए धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट