जरुरी जानकारी | सरकारी सर्वेक्षण के मुताबिक संगठित क्षेत्र में बढ़े रोजगार के अवसर: श्रम ब्यूरो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रम और रोजगार मंत्रालय के एक सर्वेक्षण के मुताबिक नौ प्रमुख उद्योगों में दिसंबर 2021 तिमाही के दौरान 3.14 करोड़ श्रमिक कार्यरत थे, जो संगठित क्षेत्र में रोजगार वृद्धि को दर्शाता है।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल श्रम और रोजगार मंत्रालय के एक सर्वेक्षण के मुताबिक नौ प्रमुख उद्योगों में दिसंबर 2021 तिमाही के दौरान 3.14 करोड़ श्रमिक कार्यरत थे, जो संगठित क्षेत्र में रोजगार वृद्धि को दर्शाता है।

इससे पहले सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 3.10 करोड़ था।

मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को अक्टूबर-दिसंबर, 2021 के लिए तिमाही रोजगार सर्वेक्षण पर जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक ट्वीट में कहा, "हमें तिमाही रोजगार सर्वेक्षण के तीसरे दौर (अक्टूबर-दिसंबर, 2021) की रिपोर्ट जारी करते हुए खुशी हो रही है, जो नौ चुने हुए क्षेत्रों में संगठित क्षेत्र के रोजगार की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है।"

सर्वेक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में नियोजित श्रमिकों की संख्या 3.14 करोड़ है।

इस सर्वेक्षण के तहत नौ क्षेत्रों... विनिर्माण, निर्माण, व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रेस्टोरेंट, आईटी / बीपीओ और वित्तीय सेवाओं में 10 या अधिक श्रमिकों को रोजगार देने वाले प्रतिष्ठानों से रोजगार के आंकड़े लिए जाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र सबसे बड़ा नियोक्ता है। इसके बाद शिक्षा क्षेत्र आता है।

मंत्रालय ने सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में सबसे अधिक 124 लाख श्रमिक थे, इसके बाद शिक्षा क्षेत्र में 69.26 लाख थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू