खेल की खबरें | इंग्लैंड की पाक पर धमाकेदार जीत, भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान पर 114 रन की धमाकेदार जीत के साथ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप दो में अपना पहला स्थान बरकरार रखा जिसका मतलब है कि ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम की चुनौती का सामना करना होगा।

केपटाउन, 21 फरवरी इंग्लैंड ने मंगलवार को यहां अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान पर 114 रन की धमाकेदार जीत के साथ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप दो में अपना पहला स्थान बरकरार रखा जिसका मतलब है कि ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम की चुनौती का सामना करना होगा।

इंग्लैंड ने ग्रुप दो में अपने चारों में जीतकर आठ अंक हासिल किए। वह सेमीफाइनल में ग्रुप एक से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा। भारत ने चार में से तीन मैच जीते और वह छह अंकों के साथ ग्रुप दो में दूसरे स्थान पर रहा। सेमीफाइनल में उसका सामना गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा जिसने ग्रुप एक में अपने चारों मैच जीतकर आठ अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया था।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पांच विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। महिला टी20 विश्वकप में यह पहला अवसर है जब किसी टीम ने 200 रन की संख्या पार की। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 99 रन ही बना पायी।

इंग्लैंड की जीत में नेट साइवर ब्रंट ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल है। सलामी बल्लेबाज डेनीली वाइट ने 33 गेंदों पर 59 रन बनाकर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों के अलावा एमी जोंस ने 31 गेंदों पर 47 रन की आक्रामक पारी खेली।

पाकिस्तान किसी भी समय लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखा। उसके चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें से नौवें नंबर की बल्लेबाज तुबा हसन ने सर्वाधिक 28 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से कैथरीन साइवर-ब्रंट और शार्लेट डीन ने दो-दो विकेट लिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू