खेल की खबरें | इंग्लैंड की पूरी टीम कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव, मंगलवार से ट्रेनिंग शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सदस्य छह दिवसीय पृथकवास के दौरान हुए तीन कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव आए हैं जिससे शुक्रवार से यहां भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट से तीन दिन पूर्व टीम के पहले ट्रेनिंग सत्र का रास्ता साफ हो गया।

चेन्नई, एक फरवरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सदस्य छह दिवसीय पृथकवास के दौरान हुए तीन कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव आए हैं जिससे शुक्रवार से यहां भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट से तीन दिन पूर्व टीम के पहले ट्रेनिंग सत्र का रास्ता साफ हो गया।

श्रीलंका दौरे पर नहीं जाने वाले बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और रोरी बर्न्स का पृथकवास पहले ही पूरा हो चुका है और वे ट्रेनिंग कर रहे हैं।

इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘कल हुए पीसीआर परीक्षण के सभी नतीजे नेगेटिव आए हैं। इंग्लैंड की टीम अब पृथकवास से बाहर है और भारतीय समयानुसार कल दोपहर दो से पांच बजे तक स्टेडियम मे पूर्ण समूह के रूप में अभ्यास करेगी।’’

इंग्लैंड की टीम श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीतकर बुधवार को चेन्नई पहुंची।

इंग्लैंड की टीम के सामने हालांकि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम के खिलाफ चार टेस्ट की श्रृंखला बड़ी चुनौती होगी। इंग्लैंड भारत में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली पिछली विरोधी टीम थी।

भारतीय टीम पिछले तीन साल में दो बार आस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीतकर आत्मविश्वास से भरी है। भारत ने पिछले महीने आस्ट्रेलिया को टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट