खेल की खबरें | इंग्लैंड के 193 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत के चार विकेट पर 58 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने रविवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया और मेहमान टीम ने स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए।

लंदन, 13 जुलाई इंग्लैंड ने रविवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया और मेहमान टीम ने स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए।

केएल राहुल दिन का खेल खत्म होने तक 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने दो विकेट झटके जबकि जोफ्रा आर्चर और कप्तान बेन स्टोक्स को एक एक विकेट मिला।

इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर सिमट गई जिसमें भारत के लिए स्पिन आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 22 रन देकर चार विकेट झटके।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो दो जबकि नीतिश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने एक एक विकेट हासिल किया।

इंग्लैंड ने सुबह बिना विकेट गंवाए दो रन से आगे खेलना शुरू किया। उसके लिए पहली पारी के शतकवीर जो रूट ने सर्वाधिक 40 रन बनाए।

इंग्लैंड और भारत दोनों ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू