World Cup 2023: 'इंग्लैंड को अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा', अफगानिस्तान से मिली हार के बाद बोले जोस बटलर

अफगानिस्तान के हाथों विश्व कप में अप्रत्याशित हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि उन्हें अब अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा.

Jos Buttler (Photo Credit: X)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर: अफगानिस्तान के हाथों विश्व कप में अप्रत्याशित हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि उन्हें अब अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. अफगानिस्तान ने यहां रविवार को इंग्लैंड को 69 रन से हराया. यह विश्व कप मैच में अफगानिस्तान की दूसरी जीत थी और अब वह अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है. यह भी पढ़ें: Video- Indian Fans Celebrating Afghanistan Win: अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान की जीत का जश्न मनाते हुए दिखे भारतीय प्रशंसक, देखें वायरल वीडियो

अभी इंग्लैंड को भारत, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों का सामना करना है. बटलर ने कहा ,‘‘ मैने पहले भी कहा है कि हम इस तरह से शुरूआत नहीं करना चाहते थे. लेकिन अब हम इन हालात में हैं तो आगे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’’ उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी टीम इस संकट से निकल आयेगी.

उन्होंने कहा ,‘‘ यह बड़ा झटका है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सोचा नहीं था कि पहले तीन मैच ऐसे होंगे. हमें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे के मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन हम अच्छा नहीं खेल सके । हमें खुद पर भरोसा बनाये रखना है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम उस स्तर पर नहीं खेल पा रहे हैं, जैसे हमें खेलना चाहिये । बल्ले और गेंद दोनों से निराशाजनक रहा. अफगानिस्तान के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है और मैदान पर वैसी ओस भी नहीं थी जिसकी हमें उम्मीद थी.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ गेंद को असमान उछाल मिल रहा था. उन्होंने स्टम्प पर गेंद डाली और हम अच्छा खेल नहीं पाये । ऐसी हार खलती है और खलनी भी चाहिये. लेकिन हम इससे उबरकर वापसी करेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Squad For Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर बाहर, आदिल राशिद और सैम करन की वापसी

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट