खेल की खबरें | साउदी को तेज गेंदबाजी सलाहकार बनाना चाहता है इंग्लैंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के खिलाफ इन गर्मियों में होने वाली पांच टेस्ट मैच की महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले इंग्लैंड टिम साउदी को अपना तेज गेंदबाजी सलाहकार बनाने पर विचार कर रहा है।

लंदन, 30 अप्रैल भारत के खिलाफ इन गर्मियों में होने वाली पांच टेस्ट मैच की महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले इंग्लैंड टिम साउदी को अपना तेज गेंदबाजी सलाहकार बनाने पर विचार कर रहा है।

न्यूजीलैंड का यह 36 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की जगह लेने के दावेदारों में से एक है, जिन्होंने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह पद संभाला था। एंडरसन काउंटी क्रिकेट में खेलने के कारण इस सत्र के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

साउदी ने पिछले साल दिसंबर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके नाम पर 391 टेस्ट विकेट दर्ज हैं और वह न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में रिचर्ड हैडली (431) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

बीबीसी के अनुसार, उनके इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं।

मैकुलम के अलावा, न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर जीतन पटेल भी इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं, जो वर्तमान में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

इंग्लैंड के गर्मियों के सत्र की शुरुआत अगले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के साथ होगी। उसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला और फिर 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत की मेजबानी करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त