खेल की खबरें | इंग्लैंड दौरा: भारतीय टीम ने मुख्य पिच पर अभ्यास किया, पंत ने भी नेट पर की बल्लेबाजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम ने मंगलवार को यहां डरहम क्रिकेट क्लब में ‘सेंटर विकेट (मुख्य पिच)’ पर अभ्यास किया।

डरहम, 27 जुलाई इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम ने मंगलवार को यहां डरहम क्रिकेट क्लब में ‘सेंटर विकेट (मुख्य पिच)’ पर अभ्यास किया।

कोविड-19 से उबरने के बाद टीम बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) में शामिल हुए आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अन्य खिलाड़ियों के साथ नेट सत्र में भाग लिया।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ टीम इंडिया ने वापस एक साथ आ गयी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले उन्होंने डरहम क्रिकेट क्लब में मुख्य पिच पर अभ्यास किया।’’

बीसीसीआई ने टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, उनके कर्नाटक टीम के साथी और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और कप्तान कोहली की नेट में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए तस्वीरें साझा की।

उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी नेट सत्र में बल्लेबाजी की।

भारतीय टीम ने इससे पहले काउंटी एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला था, जो ड्रॉ समाप्त हुआ था।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला का आगाज चार अगस्त से नॉटिंघम में होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट