खेल की खबरें | वेस्टइंडीज से हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम मजबूत : शान मसूद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शान मसूद इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चार विकेट से हार को खास तवज्जो नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि एक मैच में हार से कोई टीम कमजोर नहीं हो जाती है।

कराची, 15 जुलाई पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शान मसूद इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चार विकेट से हार को खास तवज्जो नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि एक मैच में हार से कोई टीम कमजोर नहीं हो जाती है।

इंग्लैंड साउथम्पटन में रविवार को पहले टेस्ट मैच में चार विकेट से हार गया था। यह कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच था।

यह भी पढ़े | कुमार संगकारा का बड़ा बयान, कहा- सौरव गांगुली ने धोनी के लिए मजबूत नींव रखी.

मसूद ने कहा, ‘‘यह लगभग तीन महीने बाद पहला प्रतिस्पर्धी मैच था और घरेलू टीम पर इसका असर दिखा। लेकिन मुझे लगता है कि उसके (इंग्लैंड) पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। जब जो रूट की कप्तान के रूप में वापसी होगी तो बल्लेबाजी को अधिक स्थिरता मिलेगी। ’’

पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये अभी इंग्लैंड में है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पांच अगस्त से शुरू होगा।

यह भी पढ़े | ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बेन स्टोक्स ने कहा- स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम से बाहर करने का दुख नहीं.

तीस वर्षीय मसूद ने कहा कि यह सोचना गलती होगी कि इंग्लैंड की टीम कमजोर है क्योंकि वह वेस्टइंडीज से हार गयी है और पाकिस्तान भी उसे हरा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड की टीम काफी अनुभवी और मजबूत है। उनकी शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी भी कमजोर नहीं है जैसा कि कुछ लोग मानते हैं। यह नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड ने जब दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला जीती थी तो इन्हीं बल्लेबाजों ने रन बनाये थे।’’

मसूद आगामी टेस्ट श्रृंखला में जोफ्रा आर्चर को ही एकमात्र खतरा नहीं मानते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों की इंग्लैंड के हर गेंदबाज के सामने परीक्षा होगी।

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘इंग्लैंड के पास कई अच्छे तेज गेंदबाज है। सलामी बल्लेबाज होने के कारण केवल आर्चर ही चिंता का विषय नहीं है, उसके अन्य गेंदबाज भी घरेलू परिस्थितियों में गंभीर चुनौती पेश करेंगे। ’’

मसूद ने पूर्व टेस्ट कप्तान यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त करने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक, बल्लेबाजी कोच यूनिस खान, गेंदबाजी कोच वकार यूनिस और स्पिन गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद सभी खिलाड़ियों के साथ अलग अलग काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी बात यह है कि तीन महीने तक अलग थलग रहने के बाद हम क्रिकेट खेलने के लिये वापसी कर रहे हैं। हमें बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं जहां हमारा स्वास्थ्य सर्वोपरि है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट