खेल की खबरें | इंग्लैंड के स्पिनरों ने श्रीलंका का शीर्ष क्रम झकझोरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने सुबह अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 339 रन से आगे बढ़ायी लेकिन वह इस स्कोर में केवल पांच रन जोड़कर 344 रन पर आउट हो गया। इस तरह से पहली पारी में 381 रन बनाने वाले श्रीलंका को 37 रन की बढ़त मिली।

इंग्लैंड ने सुबह अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 339 रन से आगे बढ़ायी लेकिन वह इस स्कोर में केवल पांच रन जोड़कर 344 रन पर आउट हो गया। इस तरह से पहली पारी में 381 रन बनाने वाले श्रीलंका को 37 रन की बढ़त मिली।

श्रीलंका इसका फायदा नहीं उठा पाया और शीर्ष क्रम लड़खड़ाने से वह चौथे दिन लंच तक छह विकेट पर 67 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। उसकी कुल बढ़त 104 रन की हो गयी है।

इंग्लैंड के स्पिनर पहली पारी में विकेट नहीं ले पाये थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने पिच से मिल रहे टर्न और उछाल का पूरा फायदा उठाया।

इंग्लैंड ने चार ओवर बाद ही स्पिन आक्रमण लगा दिया था। लीच ने कुसाल परेरा (14) को आउट करके पहला विकेट लिया जबकि बेस ने ओशादा फर्नांडो (तीन) को पवेलियन भेजा। लाहिरू तिरिमाने ने 13 रन बनाने के बाद लीच की गेंद शार्ट लेग पर खड़े जॉक क्राउले के पास पहुंचायी।

पहली पारी में शतक जड़ने वाले एंजेलो मैथ्यूज (पांच) बेस की गेंद स्वीप करने के प्रयास में बोल्ड हुए। कार्यवाहक कप्तान दिनेश चंदीमल (नौ) ने लीच पर चौका जड़ने के बाद अगली गेंद पर भी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सीमा रेखा पर कैच दिया।

पहली पारी में अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 92 रन बनाने वाले निरोशन डिकवेला आउट होने वाले अगले बल्लेबाज थे। उन्होंने सात रन बनाये और बेस की गेंद पर कवर में डेनियल लॉरेन्स को आसान कैच दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी