खेल की खबरें | इंग्लैंड, बारिश और शेफाली के नाम रहा तीसरा दिन, भारत को फॉलोऑन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पदार्पण टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाली चौथी खिलाड़ी बन गयीं जिससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में फॉलोऑन मिलने के बाद शुक्रवार को यहां बारिश के व्यवधान के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बनाये।

ब्रिस्टल, 18 जून सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पदार्पण टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाली चौथी खिलाड़ी बन गयीं जिससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में फॉलोऑन मिलने के बाद शुक्रवार को यहां बारिश के व्यवधान के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बनाये।

बारिश ने दूसरे सत्र में खलल डाला और इसी के कारण तीसरे सत्र का खेल नहीं हो सका।

पहली पारी में 96 रन बनाकर शतक से महज चार रन से चूकने वाली शेफाली 11 चौकों से 55 रन बनाकर खेल रही हैं जबकि दूसरे छोर पर पदार्पण कर रही एक अन्य बल्लेबाज दीप्ति शर्मा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शेफाली दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाली भारत की पहली महिला बल्लेबाज भी बन गयी हैं।

इन दोनों ने 20 ओवरों तक इंग्लैंड की गेंदबाजों का डटकर सामना किया और लंच के बाद के सत्र में 54 रन जोड़े, जब बारिश के कारण चाय के सत्र में विलंब हुआ। लंच के बाद का सत्र बारिश के कारण 30 मिनट देर से शुरू हुआ था। इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में इन दोनों खिलाड़ियों को आउट करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

दूसरी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सुबह के सत्र में आठ रन पर आउट हो गयी थीं।

भारतीय टीम चार दिन के मैच में अब भी 82 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके नौ विकेट बाकी हैं जिससे शनिवार को अंतिम दिन का खेल दिलचस्प बन जायेगा।

भारतीय महिला टीम सुबह के सत्र में पहली पारी में 231 रन पर सिमट गयी थी। इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी और भारत उससे 165 रन से पिछड़ रहा था जिससे मेजबानों ने उसे फॉलोऑन दिया।

दूसरे दिन 17 वर्षीय शेफाली और मंधाना (78) ने भारत को शानदार शुरूआत दी थी लेकिन उसने इसके बाद जल्दी जल्दी पांच विकेट खो दिये थे। भारत ने शुक्रवार को सुबह पांच विकेट पर 187 रन से खेलना शुरू किया। उसने इसी स्कोर पर दो खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिये। दीप्ति एक छोर पर डटी थी लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते गये।

भारत ने इस तरह 21.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर रात के स्कोर में 44 रन जोड़े।

दीप्ति ने नाबाद 29 और पूजा वस्त्राकर ने 12 रन का योगदान किया। इन दोनों ने नौंवे विकेट के लिये 33 रन की भागीदारी की लेकिन टीम को फॉलोऑन से नहीं बचा सकीं।

भारत को इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और हीथर नाइट की जोड़ी को खेलने में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। एक्लेस्टोन ने 88 रन देकर चार विकेट अपने नाम किये जबकि हीथर नाइट को दो विकेट मिले। कैथरीन ब्रंट, नटाली स्किवर, आन्या श्रबसोल और केट क्रास ने एक एक विकेट प्राप्त किया।

भारत ने दिन का पहला रन 20 गेंद खेलने के बाद बनाया, लेकिन तब तक उन्होंने दो विकेट गंवा दिये थे जिसमें उप कप्तान हरमनप्रीत कौर का अहम विकेट भी शामिल था।

दिन के दूसरे ओवर में इंग्लैंड ने रिव्यू लिया और हरमनप्रीत रात के चार रन के स्कोर में एक भी रन जोड़ने से पहले आउट हो गयीं। उन्हें एक्लेस्टोन की गेंद पर पगबाधा आउट दिया गया।

तानिया भाटिया दो ओवर बाद छह गेंद खेलकर पवेलियन लौटी। उन्हें भी एक्लेस्टोन ने आउट किया। इसके बाद इंग्लैंड की इस गेंदबाज ने स्नेह राणा (02) को टर्न लेती गेंद पर आउट किया जिससे भारत का स्कोर आठ विकेट पर 197 रन हो गया।

इंग्लैंड ने 80 गेंद के बाद नयी गेंद ली और भारतीय पारी इसके 1.2 ओवर बाद पूजा वस्त्राकर (12) और झूलन गोस्वामी के आउट होने से समाप्त हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी