खेल की खबरें | इंग्लैंड . पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला में मानसिक रूप से तरोताजा रहना की सफलता की कुंजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल हुआ है । वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने कहा कि सात सप्ताह तक टीम सिर्फ होटल और क्रिकेट मैदान तक सिमटी रही और यह मानसिक रूप से काफी मुश्किल था ।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल हुआ है । वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने कहा कि सात सप्ताह तक टीम सिर्फ होटल और क्रिकेट मैदान तक सिमटी रही और यह मानसिक रूप से काफी मुश्किल था ।

पाकिस्तान पिछले पांच सप्ताह से इस माहौल के अनुकूल खुद को ढालने की कोशिश में जुटा है । कोच मिसबाह उल हक ने स्वीकार किया कि तरोताजा बने रहना ही सफलता की कुंजी होगा ।

यह भी पढ़े | VIVO To Exit From IPL 2020: इस साल के आईपीएल का स्पांसर नहीं होगा वीवो- मीडिया रिपोर्ट.

उन्होंने कहा ,‘‘ हर कोई फिट है और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन टेस्ट क्रिकेट अलग है ।मैदान पर आने के बाद कई बार दबाव बन जाता है लेकिन हम मानसिक रूप से तरोताजा रहने की कोशिश करेंगे । पूरी श्रृंखला में खिलाड़ियों का उत्साह बढाते रहेंगे ।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: कैट ने आईपीएल में Vivo को प्रोयोजक बनाए रखने पर की क्रिकेट बोर्ड की आलोचना.

पाकिस्तानी टीम से इंग्लैंड को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है ।उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण बेहतरीन है और स्पिनर भी आला दर्जे के हैं ।पाकिस्तान यासिर शाह और शादाब खान के रूप में दो स्पिनर उतार सकता है ।

वहीं बल्लेबाजी में सभी की नजरें बाबर आजम पर लगी होगी जिसने 2018 से अब तक टेस्ट क्रिकेट में 65 से अधिक की औसत से रन बनाये हैं ।

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज श्रृंखला के बाद अपने खिलाड़ियों को कुछ दिन का ब्रेक दिया था । क्रिस वोक्स का कहना है कि वह ब्रेक काफी मददगार साबित हुआ ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\