खेल की खबरें | इंग्लैंड ने बशीर की जगह डॉसन को चौथे टेस्ट की एकादश में शामिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच के लिए सोमवार को चोटिल ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज लियाम डॉसन को एकादश में शामिल किया।

मैनचेस्टर, 21 जुलाई इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच के लिए सोमवार को चोटिल ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज लियाम डॉसन को एकादश में शामिल किया।

इंग्लैंड पांच मैच की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 से आगे है जिसने हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में क्रमशः पहला और तीसरा टेस्ट जीता था। भारत ने एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट जीता था।

बशीर तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के एक शक्तिशाली ड्राइव को रोकने की कोशिश में बाएं हाथ की तर्जनी में फ्रेक्चर के बाद श्रृंखला के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बशीर की सर्जरी भी हो चुकी है।

ऑफ स्पिनर बशीर ने तीसरे टेस्ट में अंतिम विकेट लेकर इंग्लैंड को 22 रन से करीबी जीत दिलाई थी।

बशीर के बाहर होने के कारण 35 वर्षीय डॉसन की टीम में वापसी हुई जिन्होंने अपने तीन टेस्ट मैच में से पिछला टेस्ट जुलाई 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। काउंटी क्रिकेट में प्रभावी प्रदर्शन के बाद डॉसन की टीम में वापसी हुई है।

मेजबान टीम ने लीड्स में श्रृंखला का पहला मैच पांच विकेट से जीता था जबकि भारत ने बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट में 336 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी।

इंग्लैंड की एकादश:

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक मौजूदा खिलाड़ी है टीम का हिस्सा

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड